फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गंगनहर पटरी मार्ग पर निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित गांव सौंदा के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई बहन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव सौदा के रहने वाले अभिजीत अपनी बहन निकिता के साथ बाइक पर मुरादनगर की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और भाई-बहन उछलकर दूर जा गिरे। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें