फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में देह व्यापार का भंडाफोड़: सात महिलाएं बचाईं; छह ग्राहक किए गए गिरफ्तार, ऐसे पुलिस ने बिछाया जाल

Wed, 21 Oct 2026 08:22 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

शालीमार गार्डन पुलिस ने बुधवार को एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सात पीड़ित महिलाओं को बचाया और छह ग्राहकों को गिरफ्तार किया। यह रैकेट वजीराबाद रोड स्थित एक मकान में चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले की शालीमार गार्डन पुलिस ने बुधवार को एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान के दौरान सात पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को बचाया गया। पुलिस ने मौके से छह ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह कार्रवाई गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में हुई। लकड़ी मार्केट वजीराबाद रोड स्थित हरीश मावी के मकान के दूसरे तल पर यह रैकेट चल रहा था। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि इस मकान में महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन और थाना शालीमार गार्डन की पुलिस टीम ने योजना बनाई। 
विज्ञापन

टीम ने मौके पर दबिश दी और अनैतिक देह व्यापार में लिप्त सात पीड़ित महिलाओं को बचाया। इस दौरान देह व्यापार में शामिल छह अभियुक्त ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें