फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बहादुर बिटिया...मनचले पर भारी पड़ा हिम्मत का पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बहादुर बिटिया ने हिम्मत के पत्थर से मनचले के छक्के छुड़ा दिए। आरोपी ने स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा को रोककर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने साहस व सूझबूझ का परिचय देते हुए पास पड़ा पत्थर उठाया और उसके सिर पर दे मारा।
विज्ञापन

अचानक हुए इस पलटवार से आरोपी लहूलुहान हो गया और जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के अनुसार, 16 जुलाई की दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार युवक उसका पीछा करते हुए आया और रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवक उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर उसने छात्रा को चार-पांच थप्पड़ भी मारे।
इसके बावजूद छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी। उसने मौके पर पड़ा पत्थर उठाकर पूरी ताकत से आरोपी के सिर पर दे मारा। चोट लगते ही युवक घबरा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन

घर पहुंचकर छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी का नाम नहीं जानती, लेकिन वह कई दिनों से स्कूल आते-जाते उसका पीछा कर रहा था। उसे शक है कि आरोपी स्थानीय निवासी है।
हालांकि, घटना के बाद छात्रा सहमी हुई है। उसका कहना है कि फिलहाल वह स्कूल जाने का साहस भी नहीं जुटा पा रही है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि पत्थर लगने से आरोपी के सिर में गंभीर चोट आई थी और संभव है कि उसने कहीं इलाज कराया हो। पुलिस इस आधार पर भी उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें