फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनेरिक के साथ लिखे जा रहे हैं ब्रांड नेम भी

Sat, 29 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
जेनरिक स्टोर - फोटो : file photo
विज्ञापन
दवाओं का जेनेरिक नाम लिखने को लेकर आईएमए लगातार बैठक कर रहा है। बैठक में सभी चिकित्सकों को बोल्ड लेटर में जेनेरिक दवाओं के नाम लिखने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल जेनेरिक स्टोर कम होने के कारण ब्रैकेट में ब्रांड नेम भी लिखने की छूट दी गई है।
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जेनेरिक दवाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्देश जारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर कई मीटिंग की है। चिकित्सकों ने बुधवार को भी मीटिंग की थी, जिसमें सभी डॉक्टरों को जेनेरिक नाम लिखने के निर्देश दिए थे।

आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि इस मीटिंग में सभी डॉक्टरों को स्पष्ट किया गया है कि यदि संस्था से जुड़े किसी डॉक्टर पर जेनेरिक नाम न लिखने का आरोप लगता है तो उसके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आईएमए के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. वीबी जिंदल का कहना है कि दवा के पर्चे पर जेनेरिक नाम प्रमुखता से लिखा जाएगा। साथ ही ब्रांड नेम ब्रैकेट में लिखने की छूट डॉक्टरों को दी गई है। ऐसा इसलिए है कि जिले में काफी कम जन औषधि केंद्र हैं और हर जगह जेनेरिक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए शुरूआत में जेनेरिक दवाओं के साथ-साथ ब्रैकेट में ब्रांड नेम भी लिखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें