साहिबाबाद। टीलामोड़ क्षेत्र स्थित अशोक वाटिका निवासी अबरार से कार किराये पर लेकर दिल्ली निवासी वरुण ने बेच दी। गाड़ी का जीपीएस बंद होने पर शक हुआ तो पूरा मामला खुला। पुलिस ने 24 अप्रैल को अबरार की तहरीर पर उत्तरी दिल्ली के गुजरांवाला टाउन निवासी वरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में अबरार ने बताया कि 29 मार्च को वरुण ने उनसे कार किराये पर चलाने के लिए ली थी। 15 अप्रैल को गाड़ी का अचानक जीपीएस बंद हो गया। जब संदेह हुआ तो उन्होंने आरोपी को फोन किया लेकिन उसका मोबाइल फोन भी बंद पाया। किसी तरह गाड़ी का तीसरा जीपीएस ऑन कराया और गाड़ी को ट्रेस किया। उसके बाद पता चला कि आरोपी ने उनकी गाड़ी फर्जीवाड़ा कर अन्य व्यक्ति को बेच दी है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। जीपीएस लोकेशन से कार को ट्रेस कर ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
-