फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटियां मजबूत करें पदाधिकारी: सुनील बंसल

Sat, 04 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पार्टी की आगामी योजनाओं को लेकर भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने शुक्रवार को स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। आरकेजीआईटी कालेज में आयोजित इस बैठक में गाजियाबाद सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया गया। संगठन मंत्री ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष अपनी बूथ कमेटी मजबूत करें और जनता तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाएं।

उन्होंने बताया की प्रदेश की सभी विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन होंगे। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि मिशन-2017 की तैयारी के लिए अभी से वह जुट जाएं। बैठक में सरधना विधायक संगीत सोम, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंदर सिंह, महापौर अशु वर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, चंद्रशेखर, दिनेश गोयल, जयकरन गुप्ता, विमला बाथम, नंदकिशोर गुर्जर, विजय मोहन, पवन गोयल, राजीव अग्रवाल, राहुल गोयल, बॉबी त्यागी, राजेश त्यागी, संदीप वर्मा, मनोज वर्मा, महेंद्र यादव, सुनील चौधरी, गौरव गर्ग, सरोज शर्मा, पूजा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें