तुषार 23 अगस्त को दिल्ली से छोटा हरिद्वार गंगनहर मुरादनगर में नहाने के लिए आया था, नहाते समय तुषार गंग नहर में काफी आगे चला गया, तेज बहाव के कारण तुषार गंग नहर में डूब गया था।
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गंग नहर में नहाते हुए डूबे युवक का शव चार दिन बाद चितौड़ा पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया। युवक के शव की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मसूरी क्षेत्र में गंगनहर से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है, शव की पहचान दिल्ली पहाड़गंज निवासी तुषार 21 के रूप में की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बुधवार दोपहर नाहल चौकी क्षेत्र गंगनहर में चितौड़ा पुल के पास एक युवक का शव उतराता मिला, जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।
जांच करने पर पता चला कि थाना मुरादनगर क्षेत्र में दिल्ली पहाड़गंज निवासी विक्रम ने तहरीर दी थी कि उनका 21 वर्षीय बेटा तुषार अपने साथियों के साथ 23 अगस्त को दिल्ली से छोटा हरिद्वार गंगनहर मुरादनगर में नहाने के लिए आया था, नहाते समय तुषार गंग नहर में काफी आगे चला गया, तेज बहाव के कारण तुषार गंग नहर में डूब गया। परिजन व गोताखोर तभी से उसकी तलाश कर रहे थे, बुधवार को तुषार का शव चार दिन बाद घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पिता विक्रम ने उसकी पहचान तुषार निवासी पहाड़गंज दिल्ली के रूप में की, पुलिस ने शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है।