फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसों में गर्भवती समेत 11 घायल

विज्ञापन
खुर्जा में अगवाल कट के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में गर्भवती समेत 11 लोग घायल हो गए। इसमें ई-रिक्शा चालक को कैलाश अस्पताल और दूसरे हादसे में घायल ट्रक चालक को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

झमका गांव निवासी बीना देवी ने बताया कि गांंव में रहने वाली किरन नौ माह से गर्भवती हैं। किरन की जांच के लिए बुधवार को बीना देवी ई-रिक्शा में बैठकर महिला अस्पताल आईं थीं। वहीं से लाैटते समय सामने से आ रही कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें बिना, किरन, उसकी बेटी नैना, ई-रिक्शा चालक होमेंद्र व कार चालक सुनील घायल हो गए। वहीं, अगवाल कट पर कौशांबी से आ रही रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई। बस में सवार यात्रियों को चोट आई है। वहीं ट्रक चालक वसीम घायल हो गया। एसडीएम प्रतीक्षा का कहना है कि मामलों में जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें