फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गटर में मिला नेवी से रिटायर्ड हवलदार का शव

विज्ञापन
मुरादनगर। नेवी से रिटायर्ड हवलदार अजय कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
मुरादनगर। धेदा गांव से सात दिन से लापता नेवी से रिटायर्ड हवलदार का शव बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के पास गटर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धेदा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि मेरा बेटा अजय कुमार( 45) नेवी से हवलदार के पद से रिटायर है। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ गाजियाबाद की डीएलएफ कॉलोनी में रहते थे। एक जनवरी को वह अपने पिता के पास धेदा गांव आए हुए थे। 2 जनवरी को अजय मोबाइल का सिम लेने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए। तीन दिन बाद राजकुमार ने अपनी पुत्रवधु को फोन करके अजय के बारे में पूछा तो उन्हें पता चला की वह वहां भी नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने अजय की तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने मुरादनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार दोपहर अजय का शव रेलवे स्टेशन के पास गटर में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें