फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली- मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क के समीप बुधवार रात एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक राजीव कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ स्थित बेगमबाग के रहने वाले राजीव कुमार (45) बुधवार रात अपने साथी हिमांशु के साथ बाइक से गाजियाबाद से मेरठ लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह महाराजा अग्रसेन पार्क के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और राजीव कुमार व हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नगर के जीवन अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया और गंभीर हालत के चलते हिमांशु को मेरठ रेफर कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि राजीव कुमार के चाचा योगेंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें