फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगनहर में नहाते समय डूबे नर्सिंग के छात्र का शव 38 घंटों के बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। गंगनहर में शुक्रवार को नहाते समय डूबे छात्र आरिश का शव 38 घंटों के बाद देहरा झाल से पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने परिजनों के कहने पर बिना मेडिकल परीक्षण कराए छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि शव को झाल से बरामद कर लिया गया है। परिजनों से औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद शव को उनके हवाले कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि गंगनहर में नहाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन


रविवार सुबह लगभग 8 बजे गंगनहर में शव बहता हुआ नाहल झाल से नौ किलोमीटर दूर देहरा झाल पर दिखाई दिया। तभी वहां मौजूद युवकों ने गंगनहर में छलांग लगाकर बहकर आए शव को पानी से बाहर निकाला। परिजनों ने मृतक की पहचान आरिश (19) के रूप में की। छात्र का शव फूल गया और दुर्गंध होने लगी। अपने बेटे का शव देखकर पिता मुशाहिद व अन्य परिजन बिलख पड़े। इससे वहां मौजूद तमाम लोग भी भावुक हो उठे। घर पर मां और बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया।
छात्र का शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव को बिना मेडिकल परीक्षण कराए परिजनों को दे दिया। परिजनों ने छात्र के शव को मसूरी स्थित कब्रिस्तान में करीब 11 बजे सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


दोस्तों संग आया था नहाने
नाहल झाल गंगनहर में दोस्तों संग शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे नहाते समय बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष का छात्र आरिश निवासी मोहल्ला नालीपाड़ा मसूरी नाहल झाल गंगनहर में नहाते हुए पानी के तेज बहाव में बह गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी मगर छात्र का कुछ पता नहीं चला था। पुलिस ने छात्र को गंगनहर में तलाश करने के लिए शनिवार को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमें लगाईं थीं। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से छात्र को पूरे दिन घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर रावली के पुल तक तलाश किया गया मगर शाम तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र आरिश 19 अपने पिता मुशाहिद की 6 संतानों में दूसरे नंबर का था। आरिश अपने पिता का सहारा था। आरिश का बड़ा भाई मानसिक रूप से बीमार रहता है। उससे छोटी चार बहनें हैं। पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें