फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लाट बेचने के नाम पर वृद्धा से 12 लाख ठगे, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। मेरठ के रासना निवासी वृद्धा शांति देवी ने आरोप लगाया है कि रोरी के विजयनगर स्थित प्लाट को बेचने के नाम पर उनसे 12 लाख रुपये की ठगी की गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेरठ के रासना गांव में रहने वाली शांति देवी ने शिकायत की है कि उन्होंने मोदीनगर की देवनगर कॉलोनी निवासी सोनिया शर्मा के रोरी गांव स्थित विजयनगर कॉलोनी के प्लाट का सौदा किया था। 12 लाख रुपये देकर प्लाट का बैनामा भी कराया था। शांति देवी प्लाट पर कब्जे के लिए पहुंची तो जयकिशन नामक व्यक्ति ने उक्त प्लाट को वर्ष 2007 में खरीदने का दावा करते हुए बैनामा दिखाया। इसके बाद शांति देवी को ठगी का एहसास हुआ। शांति देवी ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकी देने लगा। शांति देवी ने पुलिस से मामले की शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई। शांति देवी ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई, कोर्ट ने मोदीनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सोनिया शर्मा निवासी देवनगर मोदीनगर व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें