फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पढ़ाई की बात पर मां ने दिया था डांट, घर से निकली छह साल की बच्ची का गड्ढे में पड़ा मिला शव

Wed, 05 Nov 2025 11:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बच्ची के पिता साहिबे आलम ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। शाहीना सबसे बड़ी थी। उससे छोटा बेटा साहिल और बेटी रुखसार हैं। तीन नवंबर को उनकी पत्नी सलामन खातून ने बेटी को पढ़ाई की बात पर डांट दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीलामोड़ थानाक्षेत्र के इरशाद गार्डन स्थित निवासी साहिबे आलम की बड़ी बेटी शाहीना (6) का शव चार नवंबर की शाम क्षेत्र में स्थित प्लॉट में बने गड्ढे में पड़ा मिला। बच्ची तीन नवंबर की शाम घर से निकलकर लापता हो गई थी। चार नवंबर की दोपहर करीब एक बजे तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला तब परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शाम को पांच बजे शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया।  

विज्ञापन


बच्ची के पिता साहिबे आलम ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। शाहीना सबसे बड़ी थी। उससे छोटा बेटा साहिल और बेटी रुखसार हैं। तीन नवंबर को उनकी पत्नी सलामन खातून ने बेटी को पढ़ाई की बात पर डांट दिया था। इसके बाद बच्ची घर से निकली थी। तब परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। चार नवंबर की शाम प्लॉट के पास बने घर की छत से कुछ बच्चों ने गड्ढे में भरे पानी में शव पड़ा देखा और परिवार को बताया। 

सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची के परिजनों को बुलाया गया। परिवार वालों ने शिनाख्त की। क्षेत्र के ही रहने वाले यूनुस बालियान ने बताया कि गड्ढा ढाई फिट गहरा है और बच्ची की ऊंचाई करीब चार फीट है। ऐसे में बच्ची कैसे डूब सकती है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हत्या की बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है। तथ्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें