फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में ट्यूबवेल में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। पुलिस चौकी क्षेत्र के शाहपुर कला गांव में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर का शव ट्यूबवेल में पड़ा मिला। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल की और परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन


शाहपुर कला गांव निवासी धर्म सिंह ने बताया कि उनका भतीजा उदय चंद (55) गांव में रहने वाले देवेंद्र सिंह के यहां रहकर मजदूरी करता था। अक्सर उदय चंद्र देवेंद्र की ट्यूबवेल पर ही रात को रुकता था और वहीं पर खेत की देखरेख करने के लिए सो जाता था। उदय चंद पर उनकी पत्नी देवेंद्री, बेटा प्रभाकर और चार बेटियों के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी।

रोजाना की तरह बुधवार रात को भी उदय चंद देवेंद्र सिंह की ट्यूबवेल पर रुक गए थे। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों ने उनको बेसुध अवस्था में ट्यूबवेल के अंदर पड़े देखा। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर गई और उदय चंद को ट्यूबवेल से बाहर निकाला। देखा गया कि उदय चंद मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन


वहीं, पत्नी देवेंद्री ने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या कर शव को ट्यूबवेल में फेंक दिया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर जांच शुरू की गई और पूछताछ की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जानकारी मिली कि उदय चंद रोजाना शराब पीता था। प्रथमा दृष्टया अधिक शराब के कारण ट्यूबवेल में गिरने से मौत होने की आशंका है। फिर भी पोस्टमार्टम जांच के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी। मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें