फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डोनर कार्ड पर प्राइवेट अस्पताल नहीं देते ब्लड

Mon, 23 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
रक्‍तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी बचाने वाले रक्त दाताओं की शिकायत है कि सरकारी डोनर कार्ड पर निजी अस्पताल या ब्लड बैंक संचालक उन्हें खून नहीं देते। सीएमओ ने इस मामले में गाइड लाइन जारी करने के निर्देश ड्रग इंस्पेक्टर को दिए हैं।
विज्ञापन


  नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन (नाको) द्वारा भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की अपील की जाती है। लोग रक्तदान करते भी हैं, मगर स्वैच्छिक रक्त दाताओं के उत्साह को प्राइवेट अस्पतालों और ब्लड बैंक के रवैए से ठेस पहुंचती है।

स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक में होने वाली बैठकों में लोगों ने ऐसी ही शिकायत की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, विश्वास नगर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रभात त्यागी और उड़ीसा सेवा समिति के नलिकांत मिश्रा की शिकायत है कि हम लोगों की सहायता के लिए रक्तदान करते हैं, लेकिन जब किसी इमरजेंसी के समय हमें रक्त की जरूरत होती है तब प्राइवेट अस्पताल या ब्लड बैंक सरकारी डोनर कार्ड के बदले रक्त उपलब्ध नहीं कराते।
विज्ञापन


लोगों की मांग है कि ऐसे नियम बनाए जाए जिससे सभी जगह इस कार्ड को स्वीकार करने की अनिवार्यता हो। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश श्रीवास्तव ने सभी की इस मांग को मानते हुए प्राइवेट ब्लड बैंक और अस्पताल संचालकों के साथ एक मीटिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट अस्पतालों को रक्तदाता कार्ड स्वीकार करने के दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें