फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा पदाधिकारी पर महिला नेता को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोदीनगर। भाजपा की महिला नेता ने जिले में पार्टी के एक पदाधिकारी पर मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा नेताओं ने मोदीनगर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
पीड़ित महिला नेता भी पार्टी में बड़े पद हैं। पुलिस के अनुसार, महिला नेता का आरोप है कि मंगलवार रात व्हाट्सएप पर आरोपी ने कई अश्लील मैसेज भेजे। उनका कहना है कि विरोध करने पर भी आरोपी लगातार मैसेज भेजता रहा। इसके बाद उन्होंने उक्त मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। साथ ही पार्टी के आला नेतृत्व व परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से गुस्साए भाजपा नेता बुधवार को एकत्र होकर मोदीनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस पर थाना प्रभारी ने तहरीर लेकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से इस प्रकरण की जानकारी हुई है। दोनों से बात करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें