फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र: 'न साफ और न कब्जा मुक्त हुई काली', प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 23 Jul 2024 05:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सदर विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर मामले में जांच और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
काली नदी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर से होकर गुजर रही काली नदी के साफ और अवैध कब्जा मुक्त न कराए जाने पर सदर विधायक ने मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप लगाया कि मामले में मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और डीएम को शिकायत दी गई थी, लेकिन काली की जमीन पर अभी भी कब्जा है और अधिकारी कब्जा मुक्त होने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री और डीएम को शिकायत भेजकर बताया कि नगर से गुजरने वाली काली नदी को साफ करने की मांग की गई थी। उनकी शिकायत के आधार पर ही नदी की सफाई और अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए नमामि गंगे अभियान के तहत 90 करोड़ रुपये जारी किए थे। 
 

आरोप लगाया कि जिले में समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना और डीएम को भी शिकायत दी गई थी। जिसमें आश्वासन दिया था कि जल्द ही काली को साफ और कब्जा मुक्त कराने के लिए कदम उठाया जाएगा। आश्वासन के बाद भी अभी तक न तो काली नदी को साफ करने के लिए काम शुरू किया गया और न ही अवैध कब्जा हटवाने के लिए कोई कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सिंचाई विभाग के अधिकारी एक शिकायत पर जबाव दे रहे हैं कि उनके क्षेत्र में काली नदी पर कोई अवैध कब्जा नहीं है। मामले में डीएम सीपी सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाकर काली नदी की पैमाइश कराई जाएगी। अवैध कब्जा हटना चाहिए और इसके लिए कदम भी उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें