फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डालने के मामले में की शिकायत, कार्रवाई की मांग

Thu, 17 Feb 2022 12:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

यूपी ईस्ट यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर शेयर इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक व्यक्ति को भीड़ ने जमकर पीटा। वायरल वीडियो में बताया गया था कि यह लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर हैं, अब विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डालने के मामले में शिकायत की है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मारपीट की वायरल वीडियो में गाजियाबाद के लोनी विधायक व भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर को बताने के मामले में बुधवार को लोनी थाने में तहरीर दी गई है। प्रत्याशी ने मामले में यूट्यूब चैनल समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि अज्ञात मारपीट से संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर उनसे जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह से फर्जी और मनगढंत है। 

उन्होंने कहा कि फर्जी वीडियो के सहारे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का कार्य किया गया है। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी ईस्ट यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से 15 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट की गई थी। वीडियो में लिखा था कि गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जनता ने मनोज तिवारी बना दिया। राहुल गांधी ने इस बात की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी कि भाजपा वालों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। जनता सवाल करेगी और धुलाई भी करेगी'।
विज्ञापन

दरअसल, यूपी ईस्ट यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर शेयर इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक व्यक्ति को भीड़ ने जमकर पीटा। पिटाई में उस व्यक्ति का खून निकल आया। इस ट्विटर हैंडल के अलावा अन्य कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बताया गया और प्रसारित किया गया था।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी थाने में शिकायत दी है, शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो उनकी नहीं है। मामले में विधायक ने एक यूट्यूब चैनल, एक फेसबुक पेज के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें