फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बंद कराईं मीट की दुकान, कहा-मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली में जाकर बेचो’

Tue, 28 Dec 2021 08:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वायरल वीडियो में विधायक संचालकों से कहते हुए दिखाई दे रहे कि मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली में जाकर बेचो। यहां अवैध काम नहीं होने दूंगा। जेल भिजवा दूंगा। भाग जाओ, वरना जमानत भी नहीं होगी। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी में दो नंबर 100 फुटा रोड स्थित बिना लाइसेंस खुली मीट की तीन दुकानों को सोमवार को विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा बंद कराया गया। दुकान बंद कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विधायक ने मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि वह सोमवार को दो नंबर 10 फुटा रोड स्थित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ मीट की दुकानें खुलीं थीं। उनकी गाड़ियों को देखकर संचालक दुकानें बंद करने लगे। तभी वह अपनी गाड़ी से उतरे और लोगों से बात करने। 

वायरल वीडियो में विधायक संचालकों से कहते हुए दिखाई दे रहे कि मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली में जाकर बेचो। यहां अवैध काम नहीं होने दूंगा। जेल भिजवा दूंगा। भाग जाओ, वरना जमानत भी नहीं होगी। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ उनका सरकारी गनर और कई कार्यकर्ता भी दिख रहे हैं। विधायक ने एक दुकानदार से कहा कि तुम्हें इसमें बदबू नहीं आती क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें