फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्टी देने से इन्कार पर भाजपा नेता को होटल में बंधक बनाकर पीटने और लूट का आरोप

विज्ञापन
भाजपा नेता हर्ष त्यागी का फोटो। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी में रविवार रात अपने ही होटल में दोस्तों से मिलने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के निवाड़ी देहात मंडल अध्यक्ष हर्ष त्यागी ने साथियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पार्टी देने से मना करने पर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें होटल के कमरे में बंधक बनाकर पीटा और करीब 10 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व चेन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

हर्ष ने रात करीब दो बजे निवाड़ी थाने पहुंचकर शिकायत दी। उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत में दर्ज आभूषण लूटे जाने की बात हटाने का दबाव बनाया और सामान्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में उन्होंने सोमवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सौंदा गांव निवासी हर्ष त्यागी का निवाड़ी मार्ग पर डीजे डेंटल कॉलेज के पास होटल है। उनके मुताबिक, रविवार रात करीब एक बजे गांव के ही पुरु त्यागी ने फोन कर उन्हें होटल बुलाया था। कमरे में बातचीत के दौरान पार्टी देने को लेकर पहले मजाक हुआ, लेकिन बाद में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद चारों युवकों ने उन्हें कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की और नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए। हर्ष के अनुसार, मारपीट में उनकी आंख, चेहरे और कमर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में सौंदा निवासी पुरु त्यागी, रोहित और बुलंदशहर के स्याना निवासी गौरव शर्मा व प्रिंस त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें