फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती से भाजपा ने शुरू की ‘दलित राजनीति’

Sat, 15 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
मोदी लहर में लगातार आगे बढ़ती जा रही भाजपा ने अब दलितों को रिझाने की नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। अंबेडकर जयंती पर इसकी शुरूआत समरसता दिवस के रूप में मनाकर की गई।

शुक्रवार को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों ने शहर भर में अलग-अलग करीब डेढ़ दर्जन आयोजन किए। सूत्रों की माने तो भाजपा कार्यकर्ता अब अगले एक साल तक दलित बस्तियों पर विशेष निगाह रखेंगे और वोटरों को साधने का काम करेंगे।
विज्ञापन


सुबह दस बजे सबसे पहले भाजपाई नवयुग मार्केट स्थित पार्क में पहुंचे और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेयर अशु वर्मा और भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की बात कही। इस अवसर पर महानगर महामंत्री राजीव शर्मा, सुशील गौतम आदि मौजूद रहे।

शाम को राजनगर एक्सटेंशन स्थित गार्डन फार्म हाउस में भी अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें शहरी क्षेत्र केतीनों विधायकों अतुल गर्ग, सुनील शर्मा और अजित त्यागी को सम्मनित किया गया।

उधर नासिर पुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री एवं शहर विधायक अतुल गर्ग बतौर मुख्य अतिथि रहे। राज्यमंत्री एवं अन्य व्यक्तियों ने डा. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब वास्तव में सच्चे देशभक्त थे।
विज्ञापन


उन्होंने देश के अंदर छुआछूत को समाप्त करने का काम किया। देश को चलाने के लिए विश्व का सबसे अच्छा संविधान दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि देश का कोई भी नागरिक उनके कार्यों को भुला नहीं सकता। अगले सौ दिन में प्रदेश के अंदर कोई भी गरीब व्यक्ति राशन कार्ड के बिना नहीं रहेगा। इसकी व्यवस्था की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें