फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज हाउस के विरोध में उतरी भाजपा

Thu, 28 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवसेना के बाद अब भाजपा हज हाउस के विरोध में आ गई है। भाजपा ने कहा है कि हज हाउस नहीं, इसे कम्यूनिटी सेंटर घोषित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर 4 अगस्त को हज हाउस का उद्घाटन करने आ रहे सीएम अखिलेश यादव का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार शाम महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा नेप्रेसवार्ता में कहा कि मात्र एक माह के लिए हज हाउस का प्रयोग होगा, इसके बाद करोड़ों की कीमत से बनी यह इमारत ऐसे ही बेकार रहेगी। यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है।

सरकार को चाहिए कि इसे कम्यूनिटी सेंटर की संज्ञा दे, जिससे सभी धर्मों के लोग इसमें आकर ठहर सकें। उन्होंने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव बताएं कि टीएचए को अस्पताल और कन्या महाविद्यालय की आवश्यकता है या हज हाउस की।
विज्ञापन


भाजपा नेता राजेंद्र त्यागी का कहना था कि हज हाउस को बनाने में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं गई हैं। एक तो यह डूब क्षेत्र में बनाया गया है, दूसरे यहां रुकने वाले लोगों का सीवर ट्रीट किए बिना ही हिंडन में जाएगा, ऐसे में हिंडन और मैली हो जाएगी। इसके अलावा गेल की गैस पाइप लाइन हज हाउस के नीचे से जा रही है।

इतना ही नहीं एलिवेटेड रोड भी इसी परिसर से होकर गुजर रही है। प्रेसवार्ता में जगदीश साधना, अमरदत्त शर्मा, पृथ्वी सिंह कसाना, ब्रजपाल तेवतिया, नरेंद्र शिशौदिया, सुरेंद्र नागर, राजेश त्यागी, राकेश त्यागी काकड़ा, सुनीत दयाल, विजय मोहन, संजयकांत शर्मा, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें