फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंगेतर से मिलने जा रहा था शिव, हो गया मौत से सामना; हाईवे पर खड़ी कार में मारी जोरदार टक्कर

Fri, 17 Apr 2026 10:32 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

परिवार को हादसे का पता शुक्रवार दोपहर तब चला, जब पीड़ित पिता युवक की गुमशुदगी लिखाने थाने पहुंचे। पिता राकेश बहादुर ने बताया कि शिव सिंह नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
शिव की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर दोपहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध के बाद भी पहुंचे बाइक सवार की महागुनपुरम सोसायटी के पास हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात युवक नोएडा से कविनगर अपनी मंगेतर से मिलने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार का सिर डिवाइडर से टकराने के बाद हेलमेट चकनाचूर हो गया।

विज्ञापन

रात 11 बजे हुए हादसा
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक की पहचान शिव सिंह (26) पुत्र राकेश बहादुर सिंह निवासी हल्द्वानी मोड़ सूरजपुर, नोएडा के रूप में हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिव सिंह को पुलिस ने संजयनगर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो चला हादसे का पता
परिवार को हादसे का पता शुक्रवार दोपहर तब चला, जब पीड़ित पिता युवक की गुमशुदगी लिखाने थाने पहुंचे। पिता राकेश बहादुर ने बताया कि शिव सिंह नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी शादी कविनगर में रहने वाली युवती से नवंबर 2026 को होनी तय हुई थी। मंगेतर ने फोन कर पीड़ित पिता को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात शिव सिंह उनसे मिलने कविनगर बाइक से आ रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। ऐसे में पिता गुमशुदगी दर्ज कराने कविनगर थाने पहुंचे, जहां उन्हें हादसे का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें