फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खालू' बनकर घर में घुसा शातिर: 20-20 रुपये देकर बच्चों को भेजा चाऊमीन खाने; घर से उड़ाए नौ लाख

Fri, 17 Apr 2026 09:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

Ghaziabad Crime: वेव सिटी में एक शातिर चोर रिश्तेदार बनकर घर में घुस गया और नौ लाख रुपये की नकदी उड़ा ले गया। प्याज बेचने वाले पीड़ित ने पुलिस को फोन पर शिकायत की है। घटना में तीन बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन
तीन शातिर सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत यासीनगढ़ी में एक रिश्तेदार बनकर युवक घर में घुस गया, घर में मौजूद दो बच्चों को अपने आपको रिश्तेदार बताकर उन्हें 20-20 रुपये देकर चाऊमीन खाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद शातिर ने अपने साथ लाई छैनी से अलमारी का ताला तोड़कर करीब 9 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना गुरुवार शाम की है। मामले में राशिद अली ने वेव सिटी पुलिस को  फोन पर शिकायत की है। डासना यासीनगढ़ी में प्याज विक्रेता राशिद के घर से चोरी करने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राशिद अली पुत्र वकील अहमद निवासी यासीनगढ़ी डासना वेव सिटी जो पैंठ में प्याज बेचते हैं। गुरुवार को डासना में वह पैंठ में प्याज बेचने गए थे तथा उनकी पत्नी भी पैंठ बाजार से घर का सामान लेने गई थी जबकि उनके दो बच्चे एक 10 वर्ष का व दूसरा 7 वर्षीय घर पर मौजूद थे। 

बृहस्पतिवार शाम एक युवक उनके घर पहुंचा और उसने बच्चों को उनका रिश्तेदार खालू बताया और उनकी मां के बारे में पूछा, बच्चों ने मां के पैंठ में जाने की बात कही तो बातों में उलझाकर उसने दोनों बच्चों को 20-20 रुपये देकर चाऊमीन खाने घर से बाहर भेज दिया। 

इसके बाद आरोपी ने आलमारी का ताला छैनी से तोड़कर उसमें रखे 9 लाख रुपए चोरी कर लिये। मौके पर पीड़ित को छैनी भी मिली है। राशिद अली ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक मकान जो यासीनगढ़ी में था बेचा था जिसकी रकम घर की अलमारी में रखी थी। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना में तीन बदमाश शामिल थे, दो युवक बाइक पर अन्य स्थान पर खड़े थे। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। जांच करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें