फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने युवती से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बाइक सवार दो बदमाशों ने शालीमार गार्डन दिलशाद कॉलोनी मार्ग पर ई-रिक्शा में बैठकर जा रही युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया। युवती अपनी मां के साथ ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर की तरफ जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दिलशाद कॉलोनी दिल्ली में साइना खातून परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी साइमा के साथ 5 जनवरी रविवार को काम खत्म कर वह अपने बेटी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर गरिमा गार्डन से दिलशाद कॉलोनी की तरफ जा रही थी। जैसे वह बुध बाजार रोड पर पहुंची, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनकी बेटी साइमा के हाथ से फोन छीन लिया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें