फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: धौलाना ककराना मार्ग डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत के बाद परिवार में कोहराम

Fri, 11 Oct 2024 03:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)

सार

तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।  राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के धौलाना में काम पर जा रहे बाइक सवार मजदूर बिजेंद्र सिंह को धौलाना-ककराना मार्ग पर अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव धोर्मपुर निवासी राहुल ने थाना धौलाना में तहरीर देकर बताया कि उनके पिता बिजेंद्र सिंह औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी स्थित मूनवेबरेज में नौकरी करते थे। शुक्रवार को वे बाइक से काम पर जा रहे थे। जैसे ही वे धौलाना मार्ग स्थित ककराना गांव के गेट पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर उन्हें रामा अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र राहुल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें