फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। गंगनहर पटरी पर बीती देर रात रेलवे पुल के पास बाइक सवार दोनों युवक किसी वाहन को बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे से टकराकर गिर गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक मुरादनगर छोटा हरिद्वार में स्नान करने जा रहे थे। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को बीती देर रात 11 बजे सूचना मिली कि गंगनहर पटरी पर रेलवे पुल के पास बाइक सवार दो युवक गंगनहर पटरी पर लगे बिजली के खंभे के पास गम्भीर अवस्था में घायल पड़े हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान भरत सिंह (25) पुत्र जीत पाल सिंह निवासी खैर अलीगढ, हाल निवासी ग्राम अच्छेजा बादलपुर नोएडा तथा दूसरे घायल की पहचान दीपांशु उर्फ दीपू (26) पुत्र मुकेश निवासी धूम मानिकपुर गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल दीपाशुं को जिला संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। भरत सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी बल्कि शादी की बात चल रही थी, भरत सिंह अपने पिता की तीन संतानों में सबसे बड़े थे और एकलौते कमाने वाले थे।एसीपी मसूरी लिपी नागायच ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें