फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बस ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर बस चालक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी चालक बस छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती। जहां चिकित्सक ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


खोडा कालोनी सुभाष पार्क-2 निवासी पंकज कुमार पुत्र अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई धनन्जय कुमार मंगलवार की रात 10 बजे पिलखुवा से अपने घर खोडा जा रहा था जब वह वेव सिटी क्षेत्र के एनएच नौ स्थित महरौली ठेके के सामने पहुंचा तो पीछे से आई डग्गामार बस चालक ने लापरवाही से बस चलाकर उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई पंकज कुमार ने बस नं. के आधार पर अज्ञात बस चालक खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतक के भाई पंकज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें