फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक सवार लुटेरों ने वाहन की प्रतीक्षा में खड़े बहन भाई से नकदी से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कला के समीप बृहस्पतिवार शाम वाहन की प्रतिक्षा में खड़े बहन भाई से बाइक सवार लुटेरों ने नकदी से भरा बैग लूट लिया। भाई ने लुटेरों की बाइक का फोटो क्लिक कर लिया। निवाड़ी पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के आकाश विहार कॉलोनी के रहने वाले अश्विनी कुमार अपनी बहन सपना के पास रहते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपनी बहन सपना के साथ जनसेवा केंद्र नकदी जमा करने जा रहे थे। जनसेवा केंद्र जाने के लिए वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे। आरोप है इसी दौरान विपरीत दिशा से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने सपना के हाथ से नकदी से भरा बैग लूट लिया। सपना और अश्वनी ने शोर मचाया मगर लुटेरे भाग निकले। बैग में बीस हजार रुपये की नकदी थी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें