फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Crime: वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

Fri, 24 Oct 2025 05:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मसूरी पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए वाहन चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए वाहन चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा तथा एक कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर को पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चितौड़ा गंगनहर पुल से ग्राम नाहल की ओर जाने वाली गंगनहर पटरी पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान दोनों की पहचान सन्नू उर्फ चांद पुत्र फैजल निवासी मौहल्ला झुलियान ग्राम नाहल मसूरी तथा दूसरे ने अपना नाम फुरकान उर्फ मुरकानी पुत्र भुरवा निवासी मौहल्ला सुभानको  ग्राम नाहल मसूरी बताया। 

दोनों आरोपियों के पास से दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा तथा एक कारतूस बरामद किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि इस बरामदगी के आधार पर थाना मसूरी पर धारा 317(2) बीएनएस तथा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें