फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्टोरल बाॅन्ड जबरन वसूली की सबसे बड़ी योजना : राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से ऐन पहले कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक मंच पर आए। कौशांबी के होटल में संयुक्त प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कहा, कुछ दिन पहले पीएम ने एक साक्षात्कार दिया, जो लिखित (स्क्रिप्टिड) था और फ्लाॅप शो था। पीएम कहते हैं कि इलेक्टोरल बाॅन्ड को पारदर्शिता के लिए लाया गया। अगर यह सच है तो इसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द क्यों किया? जिन लोगों ने हजारों करोड़ का चंदा दिया, भाजपा ने उनका नाम क्यों छिपाया? यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली (एक्सटाॅर्शन) की योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, किसी कंपनी को हजारों करोड़ का चंदा मिलता है। इसके तुरंत बाद वह भाजपा को चंदा देती है। सिर्फ इतना ही नहीं, उद्यमियों की जैसे ही सीबीआई और ईडी की जांच शुरू होती है, वैसे ही चंदा पहुंच जाता है और जांच बंद हो जाती है। पीएम कितनी ही सफाई दें, इससे कुछ नहीं होने वाला। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं। इस बार भाजपा 150 पर सिमटने जा रही है।

उन्होंने कहा, यह विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हैं जो संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर चल रहा है। इस चुनाव में तीन बड़े मुद्दे हैं बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी। प्रधानमंत्री इन तीनों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। वे कभी समुद्र के नीचे चले जाते हैं तो कभी आसमान में जहाज उड़ाने लगते हैं। राहुल ने कहा कि वह भागीदारी की बात उठा रहे हैं। इसके लिए जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


सवाल-जवाब

अमेठी छोड़कर वायनाड
जाने का फैसला पार्टी का
150 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा

सवाल : आप अपनी परंपरागत सीट अमेठी को छोड़कर चुनाव लड़ने के लिए वायनाड क्यों चले गए?
अमेठी से चुनाव लड़ना है या नहीं, यह पार्टी संगठन की मीटिंग में तय होता है। पार्टी जो आदेश देगी, मैं वही करूंगा।

सवाल : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 80 में महज 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। क्या पार्टी यहां खुद को पहले से ही कमजोर समझ चुकी है?
जवाब : इंडिया गठबंधन की बैठक में सीटों का बंटवारा हुआ है। यह पारदर्शिता लाने और साथी पार्टियों को साथ लाने का तरीका है।
सवाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप दोनों की जोड़ी को फ्लॉप फिल्म कहा है। तो क्या लगता है इस बार कितनी सीटें जीतेंगे?
जवाब: मैं सीट का पूर्वानुमान नहीं लगा सकता। पहले लग रहा था कि भाजपा 180 तक पहुंचेगी लेकिन अब हमें हर राज्य से रिपोर्ट मिल रही है कि 150 तक ही सिमट जाएगी जबकि इंडिया गठबंधन अच्छे से प्रदर्शन कर रहा है।



एमएसपी पर कानून लाएंगे

किसानों का कर्जा माफ होगा
राहुल गांधी से पूछा गया कि उनके पास उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन को रोकने की क्या योजना है?
इस पर उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे गलत निर्णय लेकर अरबपतियों को सहयोग किया और रोजगार पैदा करने वाले संस्थानों को खत्म कर दिया। हम 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। लाेगों को हर साल एक लाख रुपये खाते में देंगे। पेपर लीक पर कानून बनेगा। यूपी समेत पूरे देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के खाते में सलाना एक लाख रुपये, किसानों के लिए एमएसपी पर कानून बनेगा और किसानों का कर्जा माफ करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें