फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामले में नया खुलासा: 'अगर तुम उससे दोस्ती रखना चाहते तो उसे भी धर्म कुबूल कराओ, दोस्तों पर दवाब...

Thu, 08 Jun 2023 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नाबालिग अपने दोस्तों पर भी धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि नाबालिग ने जब अपने दोस्त से पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद धर्मांतरण मामले में नया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण के मामले में नया खुलासा हुआ है। गाजियाबाद के राजनगर निवासी किशोर का धर्मांतरण कराने के बाद मास्टरमाइंड बद्दो उसे अपने मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा था। उसके इशारे पर किशोर अपने चार दोस्तों पर धर्मांतरण का दबाव रहा था।
विज्ञापन


 चारों से उसकी दोस्ती गेम खेलने के दौरान हुई थी। पुलिस ने बुधवार को दो से पूछताछ की तो यह नई जानकारी सामने आई। किशोर ने डिस्कॉर्ड एप पर ऐसे कई ग्रुप बना लिए थे। माना जा रहा है कि बद्दो इसी तरह चेन बनवाकर धर्मांतरण करा रहा था। 

पुलिस ने एक किशोर को चंडीगढ़ और एक को फरीदाबाद से बुलाया था। दोनों राजनगर के किशोर के संपर्क में थे। किशोर उन्हें इस्लाम धर्म से जुड़ी जानकारी, वीडियो और यू-ट्यूब के लिंक व्हाट्सएप पर भेजता था। पुलिस यह मानकर चल रही है कि बद्दो इसी तरह पहले किसी किशोर का धर्मांतरण कराता था। 
विज्ञापन


इसके बाद उससे ही उसके दोस्तों पर धर्मांतरण का दबाव डलवाता था। जब वे राजी हो जाते, तब वह उनसे खुद संपर्क करता। इधर, राजनगर के किशोर ने बद्दो को बताया कि एक लड़की से उसकी दोस्ती है। पुलिस का कहना है कि इस पर बद्दो आग बबूला हो गया था। उसने किशोर से कहा कि इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है। दूसरे मजहब की लड़की से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

अगर तुम उससे दोस्ती रखना चाहते तो पहले उसे भी इस्लाम धर्म कुबूल कराओ। इस पर किशोर ने दोस्त से पूछा लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर चुकी है। उसने इस जानकारी को सही बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें