फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बाजार से भी नहीं राहत...डेढ़ घंटे में कैश खत्म

Fri, 25 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों को बैंकों के साथ अब पेट्रोल पंप और बिग बाजार में भी कैश दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ऑप्यूलेंट मॉल स्थित बिग बाजार से भी लोगों को उनके डेबिट कार्ड स्वैप कर दो-दो हजार रुपये का कैश दिया गया।
विज्ञापन


पहले ही दिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि डेढ़ घंटे के अंदर ही 4 लाख रुपये खत्म हो गए। वहीं बृहस्पतिवार को भी कैश की किल्लत के चलते सभी बैंकों के बाहर लोगों की कतार लगी रही। अधिकांश बैंक अब अपने ग्राहकों को ही प्राथमिकता के तौर पर कैश दे रहे हैं।

कैश के रूप में अधिकांश बैंकों में दो हजार का नोट दिया जा रहा है, लेकिन बाजार में छोटे नोटों की कमी के चलते 2000 का नोट भी लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। नोट बंदी के 16वें दिन बाद भी लोगाें की परेशानियां कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


बिग बाजार के स्टोर मैनेजर सौम्यदीप सरकार ने बताया कि बिग बाजार में पहले दिन 200 लोगों को दो हजार रुपये के हिसाब से चार लाख रुपये बांटे गए। लाइन में जितने लोग खड़े थे, उन्हें नंबर के हिसाब से टोकन दिया गया।

जितना कैश था, उसके मुताबिक टोकन देकर बाकी लोगों को अगले दिन आने को कहा गया। बिग बाजार को बैंक कैश नहीं दे रहे। दिनभर में जितनी सेल होगी, वही अगले दिन बांटी जाएगी। ऐसे में कैश करीब 11.30 बजे ही खत्म हो गया।

बृहस्पतिवार को भी रही कैश की किल्लत
पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में बृहस्पतिवार को भी कैश की किल्लत रही। आरडीसी स्थित एचडीएफसी, करुर वैश्य बैंक, इंडंसाइंड बैंक, नवयुग मार्केट स्थित बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के अलावा राकेश मार्ग, संजय नगर, प्रताप विहार, विजय नगर, गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्रों में स्थित बैंक की शाखाओं में कैश की किल्लत रही, जो लोग सुबह आकर बैंकों के बाहर खड़े हो जाते हैं। केवल उन्हीं को कैश मिल पा रहा है। 

एटीएम से राहत मिलनी शुरू
बैंक से भले ही कैश न मिल पा रहा हो, लेकिन एटीएम से राहत मिलनी शुरू हो गई है। नवयुग मार्केट के अलावा कई अन्य क्षेत्राें के एटीएम जो बंद थे, वह शुरू हो गए हैं। उनमें बैंक प्रबंधन अपने स्तर से कैश डाल रहा है। देर रात तक कैश डाला जा रहा है, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है।

लोनी डाकघर में बांटा गया कैश
पोस्टल डिपार्टमेंट की ओर से बृहस्पतिवार को लोनी के डाकघर में कैश दिया गया। सीनियर पोस्ट मास्टर जेएस बिष्ट के मुताबिक लोनी डाकघर में लोगों से पुराने नोट बदलकर कैश दिया गया। अब यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य डाकघराें में किया जाएगा।

कैश नहीं होने पर ओबीसी बैंक पर हंगामा
 मोदीनगर और मुरादनगर में बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोगों ने कैश न मिलने पर हंगामा किया। मुरादनगर मेनरोड स्थित ओबीसी में कैश न होने पर नाराज महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाएं बीच सड़क पर बैठ गईं और नारेबाजी करने लगी।

इसके चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। मोरटा के एसबीआई, ओरिएंटल आदि बैंक में भी लोगों को कैश नहीं मिला। मोदीनगर में ओरियंटल बैंक पर पैसा खत्म होने पर लोगों ने शोर मचाया।

जरूरतमंद लोगों के लिए बैंक में जमा कराए नोट
बृहस्पतिवार को मुरादनगर के दो व्यापारियों ने 4.5 लाख रुपये जमा कराए, जिसमें 50, 10 व दो हजार के नोट थे। ब्रह्मनान कालोनी निवासी मोहित गर्ग ने बैंक ऑफ बड़ौदा में सवा दो लाख रुपये के नोट जमा कराए।

वह एक सप्ताह में करीब 15 लाख रुपये जमा करा चुके है। उधर, व्यापारियान कालोनी निवासी हाजी तौहीद ने बैंक ऑफ बड़ौदा में ही सवा दो लाख रुपये के नोट जमा कराए। हाजी तौहीद का कहना है कि जरूरतमंद लोगों की समस्या को देखते खुले पैसे जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें