फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम प्रदेश बनाने को परिवर्तन जरूरीः संजीव बालियान

Mon, 21 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
विज्ञापन
भाजपा की की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए व्यवस्था में परिवर्तन होना चाहिए। हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन के लिए आए हैं।
विज्ञापन


आज किसान, युवा सभी वर्ग सपा और बसपा से परेशान हैं। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।’ केंद्रीय राज्यमंत्री रविवार दोपहर मोदीनगर क्षेत्र में पहुंची भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। 

मुजफ्फरनगर से सांसद बालियान ने दावा किया कि यूपी में भाजपा की सरकार आने पर किसानों को 14 दिन में गन्ना भुगतान मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा माफ किया गया दो हजार करोड़ रुपये का ब्याज किसानों को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि किसानों से क्रेडिट कार्ड पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 का नोट बंद कर सपा और बसपा का स्थायी तौर पर इलाज कर दिया है। बसपा सुप्रीमो जहां रुपये लौटाने में लगी हैं, वहीं सपा में चल रहा परिवार का झगड़ा भी काले धन के इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खत्म हो गया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही गन्ना आपूर्ति के 14 दिन में भुगतान नहीं करने वाले मिल मालिक जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें किसान का बेटा विधायक, सांसद और मंत्री बन सकता है।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि परिवर्तन रैली का यह 16 वां दिन और यह नौवां जिला है। जनता परिवर्तन चाह रही है। परिवर्तन रैली का संचालन सांसद सत्यपाल सिंह ने किया।

मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम, इंद्रपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी आदि परिवर्तन रथ पर मौजूद रहे।

 हाईवे पर लगा जाम
परिवर्तन रैली का स्वागत के चलते पहले मोदीनगर-हापुड मार्ग जाम रहा। इसके बाद जब दोपहर में करीब तीन बजे रैली हाईवे पर पहुंची तो हाइवे की भी रफ्तार रुक गई। हाईवे पर चार जगह स्वागत के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई।

रैली करीब चार बजे मोदीनगर से लोनी रवाना हुई। जबकि पुलिस करीब छह बजे यातायात सुचारु कर सकी। करीब तीन घंटे वाहनों में सवार लोगों की जाम के कारण जमकर फजीहत हुई। 

स्वागत के दौरान शक्ति परीक्षण
परिवर्तन रैली का 10 स्थानों पर स्वागत हुआ। अतरौली-फरीदनगर के बीच प्रोफेसर अजित, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह शिशौदिया, फरीद नगर में संजय सिंह, भोजपुर ब्लाक पर ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर सिंह ने ग्राम प्रधानों, बीडीसी के साथ, ज्ञान स्थली के पास प्रमोद मलिक पायलट, बिट्टू सैदपुर, गदाना गांव के पास पुष्पेंद्र रावत ने आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

हापुड़ रोड रेलवे फाटक के पास महिलाओं की बड़ी संख्या के साथ डा. मंजू शिवाच, देवेंद्र शिवाच ने स्वागत किया। इसके बाद मोदी डिग्री कालेज गेट पर नवेंद्र गौड़, बस स्टैंड पर नगर अध्यक्ष नवीन जायसवाल, महामंत्री अमित चौधरी, किसान मोर्चा से सुधीर चौधरी और देवेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

रेलवे रोड पर विजय वाल्मीकि और एसआरएम के पास श्रीकांत त्यागी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ परिवर्तन रैली का स्वागत किया। वहीं व्यवस्थाओं में स्वदेश जैन, दिनेश सिंहल, अशोक माहेश्वरी, पवन सिंहल आदि जुटे रहे।


एसडीएम समेत कई थानों की पुलिस रही साथ
परिवर्तन रैली के चलते एसडीएम अतुल कुमार, सीओ देवेंद्र मिश्रा ने भोजपुर थाने में डेरा डाले रखा। इसके अलावा व्यवस्था को लेकर मोदीनगर, भोजपुर, निवाड़ी, मसूरी थाने के एसओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल रैली के साथ-साथ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें