फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पान-मसाला थूकने के शक में मारपीट, आंख फोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी विजय पर कॉलोनी के ही रहने वाले करन, मिथुन और यादव मोबाइल वाले ने जानलेवा हमला करते हुए उनकी आंख को चोटिल कर दी। उन्हें आंख से दिखना बंद हो गया। विजय ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मारपीट नौ जून की रात करीब 7ः30 बजे हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में विजय ने बताया कि वह नौ जून की रात सब्जी खरीदने के लिए घर से पैदल बाजार जा रहे थे। रास्ते में करन, मिथुन के घर के बाहर किसी ने पान-मसाला खाकर थूक दिया। निशान देख दोनों ने उनपर शक जताया और उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि करन ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से उनकी आंख पर हमला कर दिया। उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि युवक को घर के बाहर रोकने के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद युवक अपने घर चला गया। कुछ देर बाद वह दोबारा तीनों युवकों के पास पहुंचा और तब मारपीट हुई। आंख के पास घूंसा लगने की बात सामने आई है। मेडिकल परीक्षण में भी आधिकारिक तौर पर चिकित्सक ने सामान्य चोट की पुष्टि की है। जांच फिलहाल जारी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें