फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने स्टेडियम का एफएआर बढ़ाने को जीडीए में किया आवेदन

Wed, 26 Apr 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए बीसीसीआई ने जीडीए से एक्स्ट्रा एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) की मांग की है। यानी बीसीसीआई यहां अतिरिक्त निर्माण करना चाहता है।
विज्ञापन


यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के माध्यम से बीसीसीआई ने जीडीए के टाउन प्लानिंग विभाग में आवेदन किया है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि एक्स्ट्रा एफएआर का फैसला शासन से होगा। स्थानीय स्तर पर यह निर्णय नहीं किया जा सकता।

राजनगर एक्सटेंशन में बनने वाला यह इंटरनेशनल स्टेडियम बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) का यूपी में पहला स्टेडियम होगा। 35 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले इस स्टेडियम में 45 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।
विज्ञापन


स्टेडियम में एकेडमी, हॉस्टल, दो पेवेलियन, पार्किंग समेत अन्य सुविधाओं के लिए भी निर्माण किया जाना है। ऐसे में बीसीसीआई ने 1.25 एफएआर दिए जाने की मांग की है। जबकि सामान्य परिस्थिति में 0.4 एफएआर दी जा सकती है।

यानी निर्धारित मानक से करीब तीन गुना से भी ज्यादा एफएआर की मांग की गई है। उन्होंने जीडीए के टाउन प्लानिंग विभाग में आवेदन कर एक्स्ट्रा एफएआर की मांग की है। हालांकि एफएआर 0.4 से बढ़ाकर 1.25 किए जाने के इस मामले में जीडीए स्तर से निर्णय किया जाना संभव नहीं है। जीडीए के चीफ टाउन प्लानर इश्त्यिाक अहमद ने बताया कि उनके आवेदन पर फाइल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। एफएआर बढ़ाने के लिए शासन से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने के लिए सुविधाएं भी देनी होंगी। इसके लिए अतिरिक्त निर्माण करना होगा। निर्माण शुरू करने से पहले एक्सट्रा एफएआर की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर जल्द ही स्टेडियम का निर्माण शुरू किया जाएगा। - राकेश मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य, यूपीसीए
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें