फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोदाम पर छापा मारकर 87 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवा पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव में दवाई के गोदाम पर मंगलवार को पुलिस और औषधि निरीक्षक की टीम ने छापा मारा। गोदाम से टीम को 273 कार्टून में 40926 प्रतिबंधित खांसी के कफ सिरप बरामद हुए। बाजार में इसकी कीमत करीब 87 लाख आंकी जा रही है। टीम ने मौके से गौतम सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि इलाइचीपुर गांव में प्रतिबंधित खांसी की दवाई का गोदाम संचालित होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को पुलिस और औषधि निरीक्षक की टीम ने छापा मारा। इस दौरान गोदाम पर 273 कार्टून में 40926 कफ सिरप मिले। जब टीम ने गोदाम में मौजूद व्यक्ति से लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि यह प्रतिबंधित दवा है। इसका प्रयोग नशा करने के लिए करते हैं।
पुलिस ने मौके से गौतम सिंह (44) निवासी ग्राम मुहम्मदनगर डीहा थाना रामगांव जिला बहराइच को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गौतम ने बताया कि वह अपने दो साथियों विमल पांडेय व मनोज कुमार के साथ मिलकर यह गोदाम चलाता है। वह रात में दिल्ली से ट्रक में दवा छिपाकर इलाइचीपुर गांव स्थित गोदाम में लाते थे। गोदाम में दवा को अलग-अलग कार्टून में पैक किया जाता था। किसी को पता ना लगे इसके लिए वह कार्टून के ऊपर और नीचे कंबल रखते थे। इसे बिहार के साथ ही अन्य राज्यों में भेजा जाता था।
विज्ञापन

इससे पहले तीनों आरोपी दिल्ली में काम करते थे। करीब तीन माह पहले ही उन्होंने यह गोदाम किराए पर लिया था। गौतम 5वीं पास है। औषधि निरीक्षक टीम ने बरामद दवा का सैंपल लिया है। इसे लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस ने बताया कि बरामद खांसी की दवा की बिहार में बहुत मांग है। इस कफ सिरप की कीमत 211 रुपये है। बिहार में इसे बेचने पर उन्हें अधिक लाभ मिलता था। मुनाफे की रकम को तीनों साथी आपस में बांट लेते थे। आरोपियों के पास बरामद दवाइयों का बिल भी नहीं था। एसीपी ने बताया कि गौतम के दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें