मुरादनगर। बांग्लादेश में दीपू चंद्र दाश की बर्बरता से हुई हत्या के विरोध में पुतला फूंकते हिन्द
मुरादनगर। बांग्लादेश में दीपू चंद्र दाश की बर्बरता से हुई हत्या के विरोध में शुक्रवार को गौरक्षकों ने रावली रोड कट तिराहे के पास प्रदर्शन किया । इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश का पुतला फूंका भी किया ।
गौरक्षक शिवा शर्मा ने बताया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू परिवारों पर हमले हो रहे हैं। धार्मिक स्थलों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है ।
हिंसा के दौरान दीपू चंद्र दास नाम के युवक को जिंदा जला दिया गया। बताया कि यह केवल बांग्लादेश का आंतरिक मामला नहीं, बल्कि मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है। उन्होंने मांग की कि बांग्लादेश में हिंसा पर तत्काल रोक लगाई जाए , दोषियों की पहचान कर त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई हो, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी तंत्र लागू किया जाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस नरसंहार को रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश का पुतला भी ध्यान किया मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद साथ रहा। गौरक्षक शिव शर्मा, गुलशन राजपूत, सौरभ कृष्ण शास्त्री, अनुभव शर्मा, अनूप शर्मा, सोहित यादव, मोनू ,संकित त्यागी, दीपक कसाना, सुच्चा, आयुष, राजा त्यागी, आर्यन त्यागी आदि मौजूद रहे।