फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस की पावर फेल, कई ट्रेनें हुई बाधित

Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस की रविवार सुबह दुहाई हाल्ट के पास पावर फेल हो गई। पावर (इंजन) फेल होने से ट्रेनों के चक्के थम गए। करीब करीब ढाई घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन देहरादून के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


तब तक गाड़ी स्टेशन पर खड़ी रही। इसके चलते शताब्दी, अंबाला पैसेंजर समेत चार अन्य ट्रेनें भी बाधित रहीं। देहरादून एक्सप्रेस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह 7:31 पर देहरादून जा रही बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस-19019 की पावर गुलधर स्टेशन से निकलते ही फेल हो गई।

इससे ट्रेन बीच रास्ते थम गई। मेन लाइन पर ट्रेन रुकने की वजह से इसके पीछे चल रही देहरादून शताब्दी, अंबाला पैसेंजर समेत चार ट्रेनें भी थम गई। ट्रेन ड्राइवर ने पावर फेल होने की सूचना मुरादनगर स्टेशन पर दी। यहां से रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंचे और करीब पौने दो घंटे बाद 9:12 पर किसी तरह ट्रेन को मुरादनगर स्टेशन पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पीछे रुकी ट्रेनों को दूसरी लाइन से आगे निकाला गया। मुरादनगर स्टेशन अधीक्षक मुन्ना खां ने बताया कि गाजियाबाद से दूसरा इंजन मंगाकर 10:08 बजे ट्रेन को देहरादून के लिए रवाना किया गया। करीब ढाई घंटे की देरी से गाड़ी रवाना हुई। इस ट्रेन का मुरादनगर पहुंचने का समय सुबह 6:55 बजे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें