फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान से हटी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से अब जल्द ही घरेलू एवं व्यावसायिक उड़ानें शुरू की जाएंगी। एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान पर रोक लगाने के लिए डायल जीएमआर द्वारा हाईकोर्ट में डाला गया वाद वापस ले लिया गया है। हाईकोर्ट में वाद पड़ने के बाद अगस्त में यहां से गोवा और मुरादाबाद के लिए शुरू होने वाली उड़ान को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि हाईकोर्ट से जीएमआर ने अपना वाद वापस ले लिया है। अब हिंडन घरेलू एयरपोर्ट से उड़ान संख्या बढ़ाए जाने के लिए जल्द ही दोबारा सभी एयरलाइंस कंपनियों को उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पुरानी उड़ानों को शुरू करने के लिए भी दोबारा से प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ऐसे में उड़ान शुरू होने में कुछ माह लग सकते हैं। वर्तमान में यहां से किशनगढ़, नांदेड़, आदमपुर, बठिंडा, लुधियाना के लिए उड़ान सेवाएं चल रही हैं।
गठित होगी सलाहकार समिति
हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने एवं यहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक सलाहकार समिति भी गठित की जाएगी। इसके लिए सांसद अतुल गर्ग ने एयरपोर्ट निदेशक को पत्र लिख कर तीन नाम प्रस्तावित किए हैं। इसमें संजीव मित्तल, संदीप त्यागी और राम निवास उर्फ पप्पू पहलवान का नाम शामिल है।
विज्ञापन


क्या था विवाद
डायल जीएमआर (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) एवं एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के बीच हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान शुरू करने पर विवाद चल रहा था। डायल जीएमआर ने हाईकोर्ट में वाद किया था जिसके बाद हिंडन एयरपोर्ट से किसी भी नई उड़ान पर रोक लग गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें