फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को रोका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव मुकीमपुर में विवादित धार्मिक स्थल पर शनिवार सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर के मुकीमपुर में धार्मिक स्थल को लेकर दो समुदायों में विवाद चल रहा है। मुस्लिम पक्ष इसे मजार बताता है, जबकि हिन्दू पक्ष एक महापुरुष की समाधि। इसे लेकर टकराव की स्थिति बनी रहती है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उक्त स्थल पर ईद पर हनुमान चालीसा के पाठ का एलान किया था।
शनिवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हनुमान चालीसा का पाठ करने मुकीमपुर जा रहे थे। भोजपुर पुलिस भी कार्यकर्ताओं की घेराबंदी में लग गई और उनको गांव के मुख्य मार्ग पर रोक दिया। कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने गाड़ी लगाकर रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत करा दिया। इस अवसर पर शुभम शर्मा, निशांत त्यागी, आकाश अरोड़ा, ललित शर्मा, अजय चौहान, रवि राघव, रजत, आदित्य, बंटी, अमरदीप आदि मौजूद थे।
वहीं, चार मार्च को दिल्ली के उत्तम नगर में हुई वारदात में मारे गए हिंदू युवक के परिजनों से ईद पर मिलने जा रहे हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय मंत्री अमित प्रजापति व प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल शनिवार को लोनी में नजरबंद कर दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें