फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इस सप्ताह अधिकतम तापमान 10 डिग्री बढ़ने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को जनपद पर बादल छाये रहे। दिन के वक्त कोहरे ने भी दस्तक दी। अधिकतम तापमान करीब 20.3 डिग्री रहा और न्यूनतम 14 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना भी जताई जा रही है। माैसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। नमी के चलते सुबह के वक्त कोहरा होने की संभावना भी है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ वह छंट जाएगा। जानकारी के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव होना शुरू हो सकता है और लोगों को एक बार फिर गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री के नीचे रहने की संभावना है

जानकारी के अनुसार आने वाले सप्ताह में कुछ दिन लोगों को बादल रहने से राहत मिल सकती है, लेकिन इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे रहने का अंदेशा जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान बढ़ेगा। मार्च के अंत तक गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें