फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चश्मा कंपनी के शोरूम पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित नामचीन चश्मा कंपनी के शोरूम पर रविवार को नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि चश्मा कंपनी ने सनातन विरोधी काम किया है। कर्मचारियों के तिलक लगाने और कलावा बांधने पर प्रतिबंध लगाया है। कार्यकर्ताओं ने शोरूम के कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा बांधा।
विज्ञापन

बजरंग दल के विभाग संयोजक मधुर नेहरा और निशांत त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार दोपहर दिल्ली मेरठ मार्ग पर डॉ. केएन मोदी कॉम्प्लेक्स स्थित एक नामचीन चश्मा कंपनी के शोरूम पर पहुंचे। शोरूम पर हंगामा और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने महिला कर्मचारियों की मांग में सिंदूर भरने पर भी प्रतिबंधित लगा रखा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस अवसर पर बंटी, रामकुमार, आदित्य शर्मा, गौरव, वीशू त्यागी, मोहित, आकाश पांचाल, दक्ष नागर और दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें