फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रास्ते में कराया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र के सुहाना गांव निवासी गर्भवती आसमीन के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन यादगार बन गया। प्रसव पीड़ा तेज होने पर पति ने 102 एंबुलेंस सेवा पर फोन कॉल की। एंबुलेंस महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में भर्ती कराया गया। जहां दोनों को स्वस्थ बताया गया है।
विज्ञापन

108 और 102 एंबुलेंस के जिला प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि सुहाना गांव निवासी मोहम्मद शकील की पत्नी आसमीन को शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा हुई थी। शकील ने 102 एंबुलेंस सेवा पर फोन कॉल की। सूचना मिलते ही ईएमटी रामबालक कश्यप और चालक जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल के लिए रवाना किया गया। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस रोककर ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद नवजात का जरूरी प्राथमिक उपचार करते हुए दोनों को सीएचसी मुरादनगर पहुंचाया गया।

एंबुलेंस में बढ़ रहे प्रसव के मामले
जिले में एंबुलेंस में प्रसव के मामले सामने आ रहे हैं। अगस्त में अब तक चार महिलाओं का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है। सभी मामलों में एंबुलेंस कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराने के बाद जच्चा और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार कई बार प्रसव पीड़ा को सामान्य समझकर परिजन अस्पताल पहुंचने में देरी कर देते हैं। ऐसे में प्रसव अचानक शुरू होने पर एंबुलेंस में ही डिलीवरी करानी पड़ती है। जिला प्रभारी मोहित कुमार और प्रोग्राम मैनेजर शेखर कुमार के निर्देशन में एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें