फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से निकलने के बाद आजम खां का पहला बयान: 'जो जुल्म संभव थे, वो सब हुए, गुनाह इतना...'; ईडी पर भी कसा तंज

Wed, 18 Nov 2026 09:58 PM IST
Akash Dubey पीटीआई, गाजियाबाद

सार

सीजेएम कोर्ट ने आजम खां की रिहाई के लिए 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि का एक बेल बॉन्ड दाखिल करने का निर्देश दिया। रिहाई के बाद आजम खां ने ईडी पर भी तंज कसा है।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने जेल से रिहा होने के बाद कहा, जो जुल्म संभव थे, वो सब हुए। खता और गुनाह सिर्फ इतना है कि एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनवाया। हालांकि, अदालत ने न्याय किया है और मैं इसके लिए आभारी हूं। ईडी अधिकारियों को अपनी छवि सुधारनी चाहिए और खुद में सुधार करना चाहिए। उन्हें न देश को बर्बाद करना चाहिए और न खुद को।

विज्ञापन


विज्ञापन


सपा नेता आजम खां को आखिरकार बुधवार शाम डासना जिला कारागार से रिहाई मिल गई। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनके अधिवक्ताओं ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में जमानत की औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद अदालत ने रिहाई परवाना जारी कर दिया। शाम करीब 6:33 बजे जेल से बाहर आए आजम समर्थकों की भीड़ के बीच नाहल झाल होते हुए एनएच-नौ के रास्ते रामपुर के लिए रवाना हो गए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को ईडी की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खां को अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया था। मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बुधवार को उनके अधिवक्ताओं ने सीजेएम कोर्ट में अंतरिम जमानत आदेश प्रस्तुत किया।

सीजेएम कोर्ट ने आजम खां की रिहाई के लिए 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि का एक बेल बॉन्ड दाखिल करने का निर्देश दिया। अधिवक्ताओं ने अदालत में बताया कि आजम खां की उम्र 79 वर्ष है और उन्हें हृदय संबंधी परेशानी भी है। जमानत से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अदालत ने डासना जेल प्रशासन को रिहाई परवाना भेज दिया।

आजम खां को 31 अक्तूबर को रामपुर जिला जेल से एक अन्य मामले में जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया। ईडी की इस गिरफ्तारी को आजम खां ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें