फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑटो सवार बदमाशों ने युवक नकदी व मोबाइल फोन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैतली गांव के पास शनिवार रात ऑटो सवार बदमाशों ने युवक से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू और सरिया से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार एक कंपनी की कैब चलाते हैं। शनिवार को वह कैब को छोड़ने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम गए थे। रात में वह गुरुग्राम से वापस मोदीनगर आ रह थे। मेट्रो से वह मोहननगर उतरे और फिर ऑटो में बैठकर दुहाई तक आ गए। घर जाने के लिए सवारी के इंतजार में खडे़ थे। इसी बीच एक ऑटो आया, जिसमें पहले से ही तीन युवक बैठे थे। सौरभ घर जाने के लिए ऑटो में बैठ गए। रात्रि करीब 11:30 बजे वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंथली गांव पास पहुंचे तो ऑटो चालक ने कहा कि दो महिलाओं को लेना। इसके बाद वह रजवाहे मार्ग पर पहुंच गया और सुनसान स्थान पर ऑटो रोक दिया। ऑटो में बैठे तीन युवकों ने सौरभ को घेर लिया और पर्स व मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू और सरिया से कई वार किए। वारदात के बाद बदमाश सौरभ को छोड़कर भाग गए। करीब तीन घंटे बाद सौरभ को होश आया तो वह पैदल ही चलने लगा। वह बसंतपुर सैंथली गांव में प्रधान के घर पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सौरभ ने बताया कि ऑटो में चार बदमाश थे और सभी के हाथ में हथियार थे। बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी व अन्य कागजात थे। पीड़ित की पत्नी कोमल ने वारदात की तहरीर दी है। एसीपी मसूरी का कहना है कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की तीन टीम बदमाशों की तलाश में लगी हैं। बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें