फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टिकट लेकर आए हैं, फ्री में नहीं': आवारापन-2 देखने गए दर्शक पसीने से तर-बतर, थियेटर के मैनेजर को घेरा, VIDEO

Sun, 16 Aug 2026 09:16 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

मॉल के थियेटर में रविवार शाम को आवारापन-2 का शो चल रहा था। दर्शकों का आरोप है कि फिल्म के शुरू होने के कुछ देर बाद से ही एसी नहीं चला। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कर्मचारियों से एसी चलाने की बात कही। शिकायत के बावजूद जब एसी नहीं चलाई गई तो लोगों ने बाहर आकर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
थियेटर मैनेजर पर गुस्सा करते दर्शक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल स्थित मूवी मैक्स में थियेटर का एसी नहीं चलने के कारण दर्शकों ने हंगामा कर दिया और मैनेजर से एसी चलाने की बात कही। सोशल साइट्स पर इसका वीडियो वायरल हुआ। दर्शकों का आरोप है कि वह टिकट खरीदकर फिल्म देखने आए हैं ना कि फ्री में फिल्म देखने के लिए आए हैं। वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में कोई लिखित शिकायत अब तक नहीं मिली है।

विज्ञापन


Trending Videos

दर्शक देख रहे थे आवारापन-2
मॉल के थियेटर में रविवार शाम को आवारापन-2 का शो चल रहा था। दर्शकों का आरोप है कि फिल्म के शुरू होने के कुछ देर बाद से ही एसी नहीं चला। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कर्मचारियों से एसी चलाने की बात कही। 
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं चला एसी
शिकायत के बावजूद जब एसी नहीं चलाई गई तो लोगों ने बाहर आकर हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में एसी चालू किया गया, जिसके बाद लोग शांत हुए और शो को दोबारा चालू किया गया। उधर, इस मामले में एसीपी साहिबाबाद का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें