फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी वसीयत के सहारे जमीन पर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के नंगला मोहनपुर गांव में विधवा बुजुर्गों की करोड़ों की संपत्ति को फर्जी वसीयत के आधार पर हड़पने का प्रयास किया गया। पीड़ित दोनों विधवाओं ने दो महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया है।
विज्ञापन


नंगला मोहनपुर निवासी राजबाला और सोहनबीरी की शादी जगबीर सिंह से हुई थी। जगबीर और राजबाला की एक बेटी है। सोहनबीरी से कोई संतान नहीं है। पति के निधन के बाद उनके नाम दर्ज करोड़ों की संपत्ति पर दोनों का कब्जा है।
सोहनबीरी ने बताया कि मई में उन्हें पता चला कि बिजनौर के गांधीनगर निवासी अनुराग, पूजा और नंदग्राम निवासी सुमन ने साजिश कर उनके पति के नाम फर्जी वसीयत तैयार करा ली। इसी वसीयत के आधार पर आरोपी खुद को वारिस बता रहे हैं और संपत्ति पर कब्जा करने गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए आरोपी उनकी हत्या भी कर सकते हैं। दोनों ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर नंदग्राम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रजिस्ट्री कार्यालय से वसीयत का रिकॉर्ड निकलवाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें