फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में रहने वाले संजीव कुमार वर्मा और उनके दोनों बेटों पर शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना छह अगस्त की रात करीब 12ः30 बजे की है। आरोपियों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर फायरिंग की थी। पुलिस ने मोहित शर्मा, नीटू और रोहित नाम के तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात उनका बेटा और भतीजा बिल्डिंग के गेट पर डिलीवरी लेने गए थे। इस दौरान गेट के पास मोहित, नीटू और रोहित शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे। तीनों ने अचानक उनके बेटे व भतीजे से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई।
बेटे ने फोन करके उन्हें बिल्डिंग गेट पर बुलाया। बताया कि जब वह गेट पर पहुंचे तब दो आरोपियों ने रिवॉल्वर निकालकर उन्हें डराया और जान से मारने की धमकी देते हुए तीन राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी गेट पर आ गईं। आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। हंगामा होने पर तीनों गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें