फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अशोका हाउस और टैगोर हाउस रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। लॉरेंस एकेडमी में खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल में रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक शोएब मेवाती ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में अशोका हाउस ने प्रथम स्थान व टेरेसा हाउस ने द्वितीय व सीनियर वर्ग में टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान व टेरेसा हाउस तथा भगत हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
इस मौके पर निदेशक शोएब मेवाती ने कहा कि यह दिवस हमें मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राएं और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें